पटना ग्रामीण: भाजपा नेता अजय निषाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे पटना भाजपा कार्यालय, मीडिया से बनाई दूरी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने बुधवार को भाजपा नेता अजय निषाद भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय में आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई। मुजफ्फरपुर से टिकट कटने से अजय निषाद नाराज चल रहे हैं। अजय निषाद को मनाने के लिए ही सम्राट चौधरी ने उन्हें भाजपा कार्यालय बुलाया था।