बख्तियारपुर: मिसी पंचायत के सरैया में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल
बख्तियारपुर के मिसी पंचायत के सरैया गाँव मे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनो पक्ष से महिला पुरुष समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद जख्मी सभी लोगों ने घटना की जानकारी देने बख्तियारपुर थाना पहुंचे,जहां पुलिस ने सभी को इलाज हेतु सरकारी अस्पताल में भेजकर इलाज कराने के उपरांत अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।