नकुड: नकुड़ में प्राचीन शिव मंदिर से चोरों ने दान पत्र उड़ाया, लोगों में आक्रोश
नकुड़ के मुख्य बाजार में प्राचीन शिव मंदिर को बीती रात चोरों ने निशाना बना लिया। पुजारी पंडित विरेंद्र शर्मा जब सुबह मंदिर पहुंचे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और अंदर से दानपात्र गायब था। पुजारी की सूचना पर मंदिर कमेटी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी तुरंत डायल 112 और पुलिस को दी गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इस मंदिर के दानपात्र को न