रायडीह: रायडीह बाजार टाड़ में लोहरा समाज की बैठक संपन्न, एकजुटता पर दिया गया जोर
Raidih, Gumla | Mar 11, 2026 रायडीह प्रखंड के पतराटोली बाजार टाड़ स्थित शेड में लोहरा समाज के मासीक बैठक बुधवार को दिन में जिला एवं प्रखंड स्तर के लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के हित एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने और समाज को संगठित करने पर जोर दिया।