मुरैना: झारखंड की रहने वाली महिला की बिस्मिल नगर के पास बने तालाब में हुई मौत,शव को भेजा पीएम हाउस,टीआई ने दी जानकारी
Morena, Morena | Jun 8, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बिस्मिल नगर के पास बने तालाब में झारखंड की रहने वाली महिला की डूबने से मौत हो गई ।बताया गया है कि महिला मानसिक अस्वस्थ थीं और वह पत्थर फेंकने के बाद दौड़ लगाती हुई तालाब में गिर पड़ी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकाला और पीएम हाउस में रखवा दिया है।