सहजनवा: बिजली बिल माफ कराने का झांसा देकर संविदा लाइनमैन पर 68 हजार रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने सहजनवा थाने में दी तहरीर
गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में एक संविदा लाइनमैन पर बिजली बिल जमा कराने और बकाया माफ कराने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगा है। केशोपुर वार्ड नंबर-4 निवासी मैनुद्दीन ने गुरुवार को सहजनवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि लाइनमैन ने 1.70 लाख रुपये का बकाया बिल माफ कराने का झांसा देकर 68 हजार रुपये लिए, लेकिन बिल जमा नहीं कराया।