सिंगरौली: दुकानों में नकली नोट चलाने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देवसर बाजार में थोक विक्रेताओं से लेकर सब्जी ठेला वालों तक को बनाया निशाना
देवसर क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाली महिला गिरोह की एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ा है। पिछले कई दिनों से कुछ महिलाएं देवसर के दुकानदारों से 20 से ₹50 तक का सामान लेती और बदले में ₹500 का नकली नोट देती बाकी पैसे दुकानदार से लेकर चली जाती क्योंकि महिलाएं दुकानदारों को जो 500 का नोट नकली नोट देती थी वह असली जैसा दिखता था इसलिए व्यापारी भी आसानी से नहीं पकड़ पाए थे। व्यापारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।