सिंगरौली: राजा सरई पेट्रोल पंप के पास अचानक एक बाइक सवार के मुड़ने के कारण पीछे से आ रहे हैं बाइक ने मारी ठोकर एक महिला व एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल
बरगवाँ थाना के राजा सरई पेट्रोल पंप के पास एक हादसा देखने को मिला है। जहां बरगवाँ की ओर से एक बाइक सवार अपनी बाइक पर एक महिला व एक युवक को बैठा कर आ रहा था और उसी के पीछे से एक दूसरा बाइक सवार आ रहा था। जैसे ही आगे वाले बाइक सवार ने पेट्रोल पंप की ओर मोड़ा पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए ।जिसमें एक महिला व एक व्यक्ति को गंभीर रूप से चोटें आई है। जिन्हें वाहन की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय भेज कर भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार अभी जारी है।