शाजापुर: बेरछा रोड पर ट्रक से टकराकर घायल हुआ एक बाइक सवार युवक, जिला अस्पताल से किया गया रेफ़र
बेरछा रोड पर शुक्रवार रात 9: बजे करीब सड़क हादसा हो गया जिसमें तेज रफ्तार बाइक सवार एक युवक ट्रक में जा घुसा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवक को रेफर कर दिया बिलाल शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है