शाजापुर: मक्सी पुलिस ने अभिमन्यु अभियान के तहत स्कूलों में महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाई
में हुं अभिमन्यु अभियान के तहत मक्सी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान शुक्रवार को चलाया गया। जिसमे मक्सी थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ने विद्यालय में जाकर कर छात्रो- छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराध को लेकर जानकारी दी, शपथ दिलाई।