शाजापुर: ग्राम किठौर निवासी महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
जिले के सलसलाई थाना के ग्राम किठोर निवासी एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए महिला को उपचार दिया गया। किंतु उसकी जान नहीं बच सकी। शुक्रवार को जिला अस्पताल शाजापुर में पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजन को सोपा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।