शाजापुर: नगर पालिका और यातायात पुलिस ने शुरू की नई सड़क क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, दुकानदारों को दी गई समझाइश
शुक्रवार शाम को नगर पालिका और यातायात पुलिस द्वारा नगर से ट्रैफिक पाइंट से लेकर आजाद चाैक, छोटा चाैक क्षेत्र तक कार्रवाई की।जिसमें रोड पर रखा सामान जब्त किया गया। दुकानदारों को समझाइश दी गई और चालानी कार्रवाई भी की गई।शाजापुर में यातायात पुलिस और नगरपालिका ने संयुक्त रूप से शुक्रवार देर शाम कार्रवाई कर दुकानदारों के सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।