शाजापुर: पतोली गांव में घर की छत से गिरकर घायल हुई एक बच्ची, जिला अस्पताल से इंदौर किया गया रेफर
शाजापुर जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पतोली में शुक्रवार शाम को एक बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी. खेलते खेलते अचानक बच्ची छत से नीचे गिर गई . जिसको गंभीर चोटें आई है परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया.