रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में 12 घंटे से मेडिकल कॉलेज की बिजली ठप, DM ने किया निरीक्षण और मीडिया को दी जानकारी
सोनभद्र जिले के मेडिकल कॉलेज की मंगलवार बुधवार रात 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से पैथोलॉजी लैब और डेंटल विभाग का काम बंद हो गया सूचना के बाद बुधवार दोपहर 1 बजे DM चर्चित गौड़ ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है ।