सहजनवा: सहजनवां की आमी नदी में बोरे में मिले शव की पहचान हुई, पुलिस जांच में प्रेम संबंध को हत्या की वजह बताया गया
गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में आमी नदी से बोरे में मिले युवक के शव की पहचान आखिरकार मिनवां टिकरिया निवासी आदित्य साहनी के रूप में हो गई है। पुलिस जांच में इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध और पुराने विवाद की कहानी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आदित्य का खजनी क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल के पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता से संबंध था।