कटनी नगर: कटनी में रविवार को जलकर राहत योजना के लाभ के लिए तीन स्थानों पर शिविर आयोजित
कटनी नगर निगम द्वारा जलकर राहत योजना का अधिक से अधिक जलकर उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से शासकीय अवकाश दिवस रविवार को भी विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है। योजना के तहत उपभोक्ता अपने कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।