मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोईरान बस्ती में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने दो घरों में नगदी समेत लाखों के आभूषण की चोरी की
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोईरान बस्ती में सोमवार मंगलवार की देर रात छत के रास्ते चोरों ने घर में घुसकर दो घरों में चोरी की है। जिसमें पीड़ित मनोज कुशवाहा ने विंध्याचल थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरे घर से ₹90000 नगद और लाखों रुपए के आभूषण की चोरी हुई है। वही भाई के घर में 40000 के मोबाइल की चोरी हुई है। पुलिस पर आरोप है कि तहरीर लिखने में काफी देर की है।