Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*छात्रों की आवाज़ दबाने की हर कोशिश का दिया जाएगा जवाब, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तक जारी रहेगा संघर्ष: मोजम्मिल अहमद* *नीट व सीबीएसई मार्किंग में कथित गड़बड़ी और छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में झामुमो ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन* लोहरदगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, लोहरदगा के तत्वावधान में गुरुवार को छात्र आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन, नीट व सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ियों, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग तथा आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो जिला कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और समर्थक एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने संयुक्त मार्च निकालते हुए पावरगंज चौक पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग बुलंद की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के छात्र अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्ष मूल्यांकन और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं की आवाज़ के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला सचिव अनिल उरांव, अल्पसंख्यक जिला सचिव बबलू खान केंद्रीय समिति सदस्य निरु शांति भगत, महिला जिलाध्यक्ष राधा तिर्की, जिला सचिव सरस्वती कच्छप, उपाध्यक्ष फातिमा परवीन, युवा जिलाध्यक्ष अजय उरांव, छात्रमोर्चा के जिलाध्यक्ष आतिश मुजनी, जुबेर अंसारी, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, मोनू अली, अहद खान, कुड़ू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, किस्को प्रखंड अध्यक्ष बिनेस कुमार, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम, अफरोज आलम, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी, कैरो प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद अंसारी, जफर इकबाल, कैफ खान, विजय उरांव, सिला देवी, साकिर अंसारी, अरशद खान, बिनय उरांव, सुमन उरांव, नागेश कुमार, दिलीप कुमार, शशि कुमार, आतिश उरांव, संतोष उरांव, दिलीप बैठा, शक्ति कुमार, दानवीर कुमार सहित बड़ी संख्या में झामुमो के जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मंच-मोर्चा के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। #Lohardaga #PowerGanj #Jharkhand #Protest #StudentProtest #Education #DharmendraPradhan #News #InstagramReels #MonuVlogsLohardaga

Lohardaga, Lohardaga | Jul 23, 2026