Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

Monuvlogslohardaga

बैठठ गाँव में तंजीम उलेमा अहले सुन्नत व जमाअत लोहरदगा की इस्लाही व तबलीगी मीटिंग बहुस्न-ओ-ख़ूबी संपन्न।
24 जुलाई 2026, बروز जुम्मा, बैठठ गाँव में तंजीम उलेमा अहले सुन्नत व जमाअत के ज़ेरे एहतेमाम एक अज़ीमुश्शान इस्लाही व तबलीगी मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी सदारत मुहम्मद आज़म साहब ने की। इस बैठक में उलेमा-ए-किराम, इमाम, मुअज्ज़िज़ीन-ए-इलाक़ा, नौजवानों और आम लोगों की बड़ी तादाद ने पूरे जोश-ओ-ख़रोश के साथ शिरकत की।
प्रोग्राम का आगाज़ तिलावत-ए-कलामे पाक से हुआ। इसके बाद मौलाना रिज़वान रज़ा साहब ने तंजीम उलेमा अहले सुन्नत व जमाअत के अग़राज़-ओ-मक़ासिद, उसूल व ज़वाबित और इस्लाही मुहिम की अहमियत पर रोशनी डाली तथा हाज़रीन से अपील की कि वे समाज की इस्लाह के लिए तंजीम का भरपूर सहयोग करें।
बाद अज़ां मौलाना मनव्वर रज़ा साहब ने नौजवानों की दीनी व अख़लाक़ी तरबियत, नमाज़ की पाबंदी और सुन्नत-ए-नबवी ﷺ पर अमल करने के हवाले से निहायत असरअंदाज़ बयान किया।
इसके बाद मौलाना ग़ुलाम सैयद अलवरी साहब ने नशे की बुराइयों और उसके नुक़सानात बयान करते हुए फ़रमाया कि मुसलमानों को नशे की तरफ़ राग़िब करना दुश्मनाने इस्लाम की एक ख़तरनाक साज़िश है। इसलिए हर फ़र्द की ज़िम्मेदारी है कि वह ख़ुद भी इस बुराई से बचे और दूसरों को भी बचाए।
आख़िर में मौलाना रियाज़ुद्दीन साहब ने अपने ख़िताब में कहा कि उलेमा लगातार क़ौम की इस्लाह के लिए मेहनत कर रहे हैं। लिहाज़ा अवाम भी उलेमा का साथ दें और समाज से हर तरह की बुराइयों को ख़त्म करने में अपना भरपूर किरदार अदा करें।
प्रोग्राम के इख़्तिताम पर गाँव के नौजवानों ने उलेमा-ए-किराम के साथ आवाज़ मिलाकर यह अहद व हलफ़ लिया कि वे दीन-ए-इस्लाम के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे, उलेमा की रहनुमाई पर अमल करेंगे, नशे और दूसरी समाजी बुराइयों से ख़ुद भी बचेंगे और अपने समाज को इन बुराइयों से पाक बनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। इस अज़्म को हाज़रीन ने ख़ूब सराहा।
आख़िर में मुल्क व मिल्लत की सलामती, इत्तेहाद-ए-उम्मत, नौजवानों की दीनी इस्तिक़ामत और समाज की इस्लाह के लिए ख़ुसूसी दुआ के साथ मीटिंग संपन्न हुई।
शिरकाए मीटिंग:
हाफ़िज़ जाबिर साहब,
हाफ़िज़ दिलशाद साहब,
हाफ़िज़ अबरार साहब,
क़ारी एहसान साहब।
मीडिया इंचार्ज:
मौलाना अब्दुस्समद सक़ाफ़ी  #Lohardagavideo  #JharkhandNews #monuvlogslohardaga  #lohardaga_public

बैठठ गाँव में तंजीम उलेमा अहले सुन्नत व जमाअत लोहरदगा की इस्लाही व तबलीगी मीटिंग बहुस्न-ओ-ख़ूबी संपन्न। 24 जुलाई 2026, बروز जुम्मा, बैठठ गाँव में तंजीम उलेमा अहले सुन्नत व जमाअत के ज़ेरे एहतेमाम एक अज़ीमुश्शान इस्लाही व तबलीगी मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी सदारत मुहम्मद आज़म साहब ने की। इस बैठक में उलेमा-ए-किराम, इमाम, मुअज्ज़िज़ीन-ए-इलाक़ा, नौजवानों और आम लोगों की बड़ी तादाद ने पूरे जोश-ओ-ख़रोश के साथ शिरकत की। प्रोग्राम का आगाज़ तिलावत-ए-कलामे पाक से हुआ। इसके बाद मौलाना रिज़वान रज़ा साहब ने तंजीम उलेमा अहले सुन्नत व जमाअत के अग़राज़-ओ-मक़ासिद, उसूल व ज़वाबित और इस्लाही मुहिम की अहमियत पर रोशनी डाली तथा हाज़रीन से अपील की कि वे समाज की इस्लाह के लिए तंजीम का भरपूर सहयोग करें। बाद अज़ां मौलाना मनव्वर रज़ा साहब ने नौजवानों की दीनी व अख़लाक़ी तरबियत, नमाज़ की पाबंदी और सुन्नत-ए-नबवी ﷺ पर अमल करने के हवाले से निहायत असरअंदाज़ बयान किया। इसके बाद मौलाना ग़ुलाम सैयद अलवरी साहब ने नशे की बुराइयों और उसके नुक़सानात बयान करते हुए फ़रमाया कि मुसलमानों को नशे की तरफ़ राग़िब करना दुश्मनाने इस्लाम की एक ख़तरनाक साज़िश है। इसलिए हर फ़र्द की ज़िम्मेदारी है कि वह ख़ुद भी इस बुराई से बचे और दूसरों को भी बचाए। आख़िर में मौलाना रियाज़ुद्दीन साहब ने अपने ख़िताब में कहा कि उलेमा लगातार क़ौम की इस्लाह के लिए मेहनत कर रहे हैं। लिहाज़ा अवाम भी उलेमा का साथ दें और समाज से हर तरह की बुराइयों को ख़त्म करने में अपना भरपूर किरदार अदा करें। प्रोग्राम के इख़्तिताम पर गाँव के नौजवानों ने उलेमा-ए-किराम के साथ आवाज़ मिलाकर यह अहद व हलफ़ लिया कि वे दीन-ए-इस्लाम के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे, उलेमा की रहनुमाई पर अमल करेंगे, नशे और दूसरी समाजी बुराइयों से ख़ुद भी बचेंगे और अपने समाज को इन बुराइयों से पाक बनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। इस अज़्म को हाज़रीन ने ख़ूब सराहा। आख़िर में मुल्क व मिल्लत की सलामती, इत्तेहाद-ए-उम्मत, नौजवानों की दीनी इस्तिक़ामत और समाज की इस्लाह के लिए ख़ुसूसी दुआ के साथ मीटिंग संपन्न हुई। शिरकाए मीटिंग: हाफ़िज़ जाबिर साहब, हाफ़िज़ दिलशाद साहब, हाफ़िज़ अबरार साहब, क़ारी एहसान साहब। मीडिया इंचार्ज: मौलाना अब्दुस्समद सक़ाफ़ी #Lohardagavideo #JharkhandNews #monuvlogslohardaga #lohardaga_public

Lohardaga, Lohardaga | Jul 26, 2026

*छात्रों की आवाज़ दबाने की हर कोशिश का दिया जाएगा जवाब, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तक जारी रहेगा संघर्ष: मोजम्मिल अहमद*

*नीट व सीबीएसई मार्किंग में कथित गड़बड़ी और छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में झामुमो ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन*

लोहरदगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, लोहरदगा के तत्वावधान में गुरुवार को छात्र आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन, नीट व सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ियों, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग तथा आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो जिला कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और समर्थक एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने संयुक्त मार्च निकालते हुए पावरगंज चौक पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग बुलंद की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के छात्र अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्ष मूल्यांकन और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं की आवाज़ के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला सचिव अनिल उरांव, अल्पसंख्यक जिला सचिव बबलू खान केंद्रीय समिति सदस्य निरु शांति भगत, महिला जिलाध्यक्ष राधा तिर्की, जिला सचिव सरस्वती कच्छप, उपाध्यक्ष फातिमा परवीन, युवा जिलाध्यक्ष अजय उरांव, छात्रमोर्चा के जिलाध्यक्ष आतिश मुजनी, जुबेर अंसारी, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, मोनू अली, अहद खान, कुड़ू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, किस्को प्रखंड अध्यक्ष बिनेस कुमार, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम, अफरोज आलम, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी, कैरो प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद अंसारी, जफर इकबाल, कैफ खान, विजय उरांव, सिला देवी, साकिर अंसारी, अरशद खान, बिनय उरांव, सुमन उरांव, नागेश कुमार, दिलीप कुमार, शशि कुमार, आतिश उरांव, संतोष उरांव, दिलीप बैठा, शक्ति कुमार, दानवीर कुमार सहित बड़ी संख्या में झामुमो के जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मंच-मोर्चा के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। #Lohardaga #PowerGanj #Jharkhand #Protest #StudentProtest #Education #DharmendraPradhan #News #InstagramReels #MonuVlogsLohardaga

*छात्रों की आवाज़ दबाने की हर कोशिश का दिया जाएगा जवाब, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तक जारी रहेगा संघर्ष: मोजम्मिल अहमद* *नीट व सीबीएसई मार्किंग में कथित गड़बड़ी और छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में झामुमो ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन* लोहरदगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, लोहरदगा के तत्वावधान में गुरुवार को छात्र आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन, नीट व सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ियों, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग तथा आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो जिला कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और समर्थक एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने संयुक्त मार्च निकालते हुए पावरगंज चौक पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग बुलंद की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के छात्र अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्ष मूल्यांकन और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं की आवाज़ के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला सचिव अनिल उरांव, अल्पसंख्यक जिला सचिव बबलू खान केंद्रीय समिति सदस्य निरु शांति भगत, महिला जिलाध्यक्ष राधा तिर्की, जिला सचिव सरस्वती कच्छप, उपाध्यक्ष फातिमा परवीन, युवा जिलाध्यक्ष अजय उरांव, छात्रमोर्चा के जिलाध्यक्ष आतिश मुजनी, जुबेर अंसारी, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, मोनू अली, अहद खान, कुड़ू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, किस्को प्रखंड अध्यक्ष बिनेस कुमार, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम, अफरोज आलम, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी, कैरो प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद अंसारी, जफर इकबाल, कैफ खान, विजय उरांव, सिला देवी, साकिर अंसारी, अरशद खान, बिनय उरांव, सुमन उरांव, नागेश कुमार, दिलीप कुमार, शशि कुमार, आतिश उरांव, संतोष उरांव, दिलीप बैठा, शक्ति कुमार, दानवीर कुमार सहित बड़ी संख्या में झामुमो के जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मंच-मोर्चा के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। #Lohardaga #PowerGanj #Jharkhand #Protest #StudentProtest #Education #DharmendraPradhan #News #InstagramReels #MonuVlogsLohardaga

Lohardaga, Lohardaga | Jul 23, 2026

रांची: राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जोरदार स्वागत, स्टेट टॉपर रशीदा नाज को 51 हजार देकर किया सम्मानित

रांची। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मंगलवार सुबह 9 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट अध्यक्ष मंजूर अंसारी, उपाध्यक्ष सगीर अंसारी और पूरे राज्य के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी को फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत के बाद इमरान प्रतापगढ़ी कार्यकर्ताओं के साथ रांची सर्किट हाउस पहुंचे।
सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने झारखंड की बेटी, राज्य टॉपर रशीदा नाज को बुके और 51 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया। रशीदा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, उनकी हौसला अफजाई जरूरी है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्टेट अध्यक्ष मंजूर अंसारी और उपाध्यक्ष सगीर अंसारी ने भी रशीदा नाज को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इमरान प्रतापगढ़ी ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी को पहुंचाने का निर्देश दिया।कार्यकर्ताओं में इमरान प्रतापगढ़ी के आगमन से उत्साह देखा गया। सभी नेताओं ने एकजुट होकर अल्पसंख्यक समाज के उत्थान और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
 #Lohardaga  #powerganjchowk #monuvlogslohardaga #JharkhandNews #lohardaga_public

रांची: राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जोरदार स्वागत, स्टेट टॉपर रशीदा नाज को 51 हजार देकर किया सम्मानित रांची। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मंगलवार सुबह 9 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट अध्यक्ष मंजूर अंसारी, उपाध्यक्ष सगीर अंसारी और पूरे राज्य के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी को फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत के बाद इमरान प्रतापगढ़ी कार्यकर्ताओं के साथ रांची सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने झारखंड की बेटी, राज्य टॉपर रशीदा नाज को बुके और 51 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया। रशीदा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, उनकी हौसला अफजाई जरूरी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्टेट अध्यक्ष मंजूर अंसारी और उपाध्यक्ष सगीर अंसारी ने भी रशीदा नाज को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इमरान प्रतापगढ़ी ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी को पहुंचाने का निर्देश दिया।कार्यकर्ताओं में इमरान प्रतापगढ़ी के आगमन से उत्साह देखा गया। सभी नेताओं ने एकजुट होकर अल्पसंख्यक समाज के उत्थान और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। #Lohardaga #powerganjchowk #monuvlogslohardaga #JharkhandNews #lohardaga_public

Lohardaga, Lohardaga | Jun 25, 2026

लोहरदगा वार्ड नंबर 1 का बुरा हाल! गंदगी और जलजमाव से लोग हुए परेशान, रोज़ाना आवागमन में हो रही भारी दिक्कत।”

लोहरदगा नगर के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले लोग इन दिनों नाली और जलजमाव की समस्या से काफी परेशान हैं। हल्की बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है और गंदी नालियों का पानी गलियों में फैल जाता है। लोगों को रोज़मर्रा के कामों के लिए घर से निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गंदगी और बदबू के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

वार्ड के लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराए और जल निकासी की उचित व्यवस्था करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। #lohardaga  #powerganjchowk #JharkhandNews #lohardaga_public #monuvlogslohardaga  #dclohardaga #nagarAnil

लोहरदगा वार्ड नंबर 1 का बुरा हाल! गंदगी और जलजमाव से लोग हुए परेशान, रोज़ाना आवागमन में हो रही भारी दिक्कत।” लोहरदगा नगर के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले लोग इन दिनों नाली और जलजमाव की समस्या से काफी परेशान हैं। हल्की बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है और गंदी नालियों का पानी गलियों में फैल जाता है। लोगों को रोज़मर्रा के कामों के लिए घर से निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गंदगी और बदबू के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वार्ड के लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराए और जल निकासी की उचित व्यवस्था करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। #lohardaga #powerganjchowk #JharkhandNews #lohardaga_public #monuvlogslohardaga #dclohardaga #nagarAnil

Lohardaga, Lohardaga | Jun 25, 2026

तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत व जमात लोहरदगा की ज़िलाई मीटिंग हुस्न-ओ-खूबी के साथ संपन्न हुई
कल बरोज़ इतवार तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत व जमात लोहरदगा की जानिब से मरकज़ुल हिदाया में एक बेहद अहम और मक़सदपूर्ण ख़ास मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी सदारत हज़रत हाफ़िज़ व क़ारी फ़ैज़ान अनवर नोमानी साहब ने फ़रमाई। इस इजलास में इलाके के मुअज्ज़िज़ उलेमा-ए-कराम, इमाम मसाजिद और दीनी ज़िम्मेदारान की बड़ी तादाद ने शिरकत की।
प्रोग्राम का आगाज़ तिलावत-ए-क़लाम-ए-पाक से बेहद रूहानी माहौल में किया गया, जिसके बाद नात-ए-रसूल-ए-मक़बूल ﷺ पेश की गई। इसके बाद बाक़ायदा तौर पर इजलास का आगाज़ हुआ और मुक़र्रर एजेंडे के तहत माह-ए-मुहर्रमुल हराम की अज़मत व अहमियत को सामने रखते हुए इस मुक़द्दस महीने में फैलने वाली गैर-शरई रसूमात, खुराफ़ात और गलत रिवाजों की रोकथाम के हवाले से तफ़सीली बातचीत की गई।
इजलास में मौजूद उलेमा व इमाम कराम ने एक के बाद एक अपने क़ीमती मशवरे और राय पेश किए और इस बात पर ज़ोर दिया कि अवामुन्नास की सही रहनुमाई वक्त की अहम ज़रूरत है, ताकि लोग दीन-ए-इस्लाम की सही तालीमात को समझ सकें और बिदअत व खुराफ़ात से बच सकें।
इस मौके पर क़ारी शमीम रज़वी साहब ने अपने खिताब में फ़रमाया कि माह-ए-मुहर्रमुल हराम एक बेहद मुक़द्दस और बरकत वाला महीना है, जिसमें हमें सब्र, इबादत और नेकियों की कसरत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ढोल-बाजे, मुरव्वजा ताज़िया-दारी, मस्नूई क़ब्रों की चादरपोशी और दूसरी गैर-शरई रसूमात सरासर नाजायज़ हैं, लिहाज़ा मुसलमानों को इनसे मुकम्मल तौर पर परहेज़ करना चाहिए।
उन्होंने मज़ीद कहा कि इस बरकत वाले महीने में रोज़ा रखने का खास एहतमाम किया जाए, अपने घरों में फ़ातिहा, क़ुरआनख़्वानी, ज़िक्र व अज़कार और सदक़ा व ख़ैरात जैसे आमाल को फ़रोग़ दिया जाए, ताकि अल्लाह तआला की रज़ा हासिल हो और समाज में नेकी और इस्लाह का माहौल क़ायम हो।
इजलास के इख़्तिताम पर इस बात का अज़्म किया गया कि उलेमा-ए-कराम और इमाम मसाजिद अपने-अपने इलाकों में अवाम की इस्लाह के लिए भरपूर कोशिश करेंगे और मुहर्रमुल हराम के दौरान होने वाली खुराफ़ात को रोकने के लिए बेदारी मुहिम चलाएंगे।
इस अहम नशिस्त में मौलाना मुनव्वर साहब, मौलाना रिज़वान साहब, हाफ़िज़ मक़बूल साहब, मौलाना ज़ीशान साहब, मौलाना ऐनुल हक़ साहब, क़ारी यूसुफ साहब, मौलाना सज्जाद नईमी साहब और दीगर उलेमा-ए-कराम शरीक रहे। आख़िर में दुआ के साथ प्रोग्राम का इख़्तिताम हुआ, जिसमें उम्मत-ए-मुस्लिमह की भलाई, अम्न व सलामती और दीन की सरबलंदी के लिए ख़ुसूसी दुआ की गई।
मीडिया इंचार्ज: मौलाना अब्दुस समद saqafi 
 #monuvlogslohardaga  #lohardaga #JharkhandNews  #lohardaga_public #brotherhood

तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत व जमात लोहरदगा की ज़िलाई मीटिंग हुस्न-ओ-खूबी के साथ संपन्न हुई कल बरोज़ इतवार तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत व जमात लोहरदगा की जानिब से मरकज़ुल हिदाया में एक बेहद अहम और मक़सदपूर्ण ख़ास मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी सदारत हज़रत हाफ़िज़ व क़ारी फ़ैज़ान अनवर नोमानी साहब ने फ़रमाई। इस इजलास में इलाके के मुअज्ज़िज़ उलेमा-ए-कराम, इमाम मसाजिद और दीनी ज़िम्मेदारान की बड़ी तादाद ने शिरकत की। प्रोग्राम का आगाज़ तिलावत-ए-क़लाम-ए-पाक से बेहद रूहानी माहौल में किया गया, जिसके बाद नात-ए-रसूल-ए-मक़बूल ﷺ पेश की गई। इसके बाद बाक़ायदा तौर पर इजलास का आगाज़ हुआ और मुक़र्रर एजेंडे के तहत माह-ए-मुहर्रमुल हराम की अज़मत व अहमियत को सामने रखते हुए इस मुक़द्दस महीने में फैलने वाली गैर-शरई रसूमात, खुराफ़ात और गलत रिवाजों की रोकथाम के हवाले से तफ़सीली बातचीत की गई। इजलास में मौजूद उलेमा व इमाम कराम ने एक के बाद एक अपने क़ीमती मशवरे और राय पेश किए और इस बात पर ज़ोर दिया कि अवामुन्नास की सही रहनुमाई वक्त की अहम ज़रूरत है, ताकि लोग दीन-ए-इस्लाम की सही तालीमात को समझ सकें और बिदअत व खुराफ़ात से बच सकें। इस मौके पर क़ारी शमीम रज़वी साहब ने अपने खिताब में फ़रमाया कि माह-ए-मुहर्रमुल हराम एक बेहद मुक़द्दस और बरकत वाला महीना है, जिसमें हमें सब्र, इबादत और नेकियों की कसरत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ढोल-बाजे, मुरव्वजा ताज़िया-दारी, मस्नूई क़ब्रों की चादरपोशी और दूसरी गैर-शरई रसूमात सरासर नाजायज़ हैं, लिहाज़ा मुसलमानों को इनसे मुकम्मल तौर पर परहेज़ करना चाहिए। उन्होंने मज़ीद कहा कि इस बरकत वाले महीने में रोज़ा रखने का खास एहतमाम किया जाए, अपने घरों में फ़ातिहा, क़ुरआनख़्वानी, ज़िक्र व अज़कार और सदक़ा व ख़ैरात जैसे आमाल को फ़रोग़ दिया जाए, ताकि अल्लाह तआला की रज़ा हासिल हो और समाज में नेकी और इस्लाह का माहौल क़ायम हो। इजलास के इख़्तिताम पर इस बात का अज़्म किया गया कि उलेमा-ए-कराम और इमाम मसाजिद अपने-अपने इलाकों में अवाम की इस्लाह के लिए भरपूर कोशिश करेंगे और मुहर्रमुल हराम के दौरान होने वाली खुराफ़ात को रोकने के लिए बेदारी मुहिम चलाएंगे। इस अहम नशिस्त में मौलाना मुनव्वर साहब, मौलाना रिज़वान साहब, हाफ़िज़ मक़बूल साहब, मौलाना ज़ीशान साहब, मौलाना ऐनुल हक़ साहब, क़ारी यूसुफ साहब, मौलाना सज्जाद नईमी साहब और दीगर उलेमा-ए-कराम शरीक रहे। आख़िर में दुआ के साथ प्रोग्राम का इख़्तिताम हुआ, जिसमें उम्मत-ए-मुस्लिमह की भलाई, अम्न व सलामती और दीन की सरबलंदी के लिए ख़ुसूसी दुआ की गई। मीडिया इंचार्ज: मौलाना अब्दुस समद saqafi #monuvlogslohardaga #lohardaga #JharkhandNews #lohardaga_public #brotherhood

Lohardaga, Lohardaga | Jun 22, 2026

Latest Monuvlogslohardaga News Videos - Watch the Latest News of August 2, 2026 | Public App