बहराइच: दरगाह फ्लाई ओवर के निकट कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का हुआ रिसाव, फायर ब्रिगेड टीम ने पाया काबू
दरगाह फ्लाई ओवर के निकट स्थित कोल्ड स्टोरेज से पाइप में लीकेज के चलते शनिवार रात को अमोनियम गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पाइप को आइसोलेट कर उसे बदला। अग्निशमन अधिकारी विशाल रामानुज गौड़ ने रविवार को बताया कि अमोनियम गैस दो स्थान से सफेद रंग में निकल रहा था। रात में किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है।