प्रतापगढ़: समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक सम्पन्न हुई
समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में रविवार शाम 4 बजे समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक हुई। बैठक में आगामी सेक्टरवार पी.डी.ए. जन पंचायत और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व मीडिया प्रभारी वकार अहमद का समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर स्वागत किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया।