Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
image
image

डॉ. मोहन देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश - *कंपनी का दावा- एक बार चार्ज करने पर चलेगी 500 किमी* - *कार का नंबर विकसित भारत 2047 के प्रतीक जैसा* - *पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा के लिए संकल्पित प्रदेश के मुखिया भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का लगातार पालन कर रहे हैं। इसके मद्देनजर उन्होंने 3 जून को बड़ा फैसला किया। वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री के काफिले में अब महिंद्रा कंपनी की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार शामिल की गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी का सफर तय करती है। सीएम डॉ. यादव इस ईवी से मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर भोपाल तक गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई कार को MP-02-VB-2047 नंबर मिला है। इस नंबर में VB का अर्थ विकसित भारत से लगाया जा रहा है। जबकि, 2047 को प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। कार में 360 डिग्री कैमरा सहित सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस कार से सफर करके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। गौरतलब है कि इसके ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। *पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस* बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इन दोनों के लिए वे नई-नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अलग-अलग जगह गिद्धों और मगरमच्छों को छोड़ा। उनका मानना है कि कोई भी विकास बिना पर्यावरण संरक्षण के अधूरा है। वे मानते हैं कि सौर ऊर्जा से उत्पन्न विकल्प देश-दुनिया को विकास का नया मार्ग दिखा सकते हैं। *कई बार पेश की सादगी की मिसाल* गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दौरे के दौरान मितव्ययता का लगातार ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया। उससे पहले सिंगरौली दौरे के दौरान वे टूरिस्ट बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। बता दें, पहले सीएम डॉ. यादव के काफिले में गाड़ियों की संख्या को भी घटाकर कम कर दिया गया है।

Singrauli, Singrauli | Jun 3, 2026

MORE NEWS

एसपी शियाज के.एम. ने सुनीं आमजन की शिकायतें

एसपी शियाज के.एम. ने सुनीं आमजन की शिकायतें

Singrauli, Singrauli | Jun 3, 2026

सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि हवन

सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि हवन

Singrauli, Singrauli | Jun 3, 2026

सिंगरौली पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी, 4 साल से जमे पुलिसकर्मियों की सूची जारी

सिंगरौली:जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाना और चौकी में जमे पुलिसकर्मियों पर अब तबादले की तलवार लटकती नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलेभर के ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की गई है, जो 4 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इस कदम को विभागीय पारदर्शिता, कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं इकाइयों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का ब्यौरा शामिल किया गया है। सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (HC) एवं आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं।

सूत्रों की मानें तो विभाग अब ऐसे कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है, जो वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी हो सकते हैं।

पुलिस महकमे में लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में तैनाती से कार्यप्रणाली, स्थानीय प्रभाव और निष्पक्षता को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर तबादले प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माने जाते हैं।

बताया जा रहा है कि जारी सूची को लेकर विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। कई थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित कर्मचारियों के बीच संभावित तबादलों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

हालांकि अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अंतिम तबादला आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूची सामने आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि विभाग में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन-कौन कर्मचारी नई पोस्टिंग पाएंगे और किन थाना-चौकियों में बदलाव होगा।

सिंगरौली पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी, 4 साल से जमे पुलिसकर्मियों की सूची जारी सिंगरौली:जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाना और चौकी में जमे पुलिसकर्मियों पर अब तबादले की तलवार लटकती नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलेभर के ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की गई है, जो 4 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इस कदम को विभागीय पारदर्शिता, कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं इकाइयों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का ब्यौरा शामिल किया गया है। सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (HC) एवं आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो विभाग अब ऐसे कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है, जो वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी हो सकते हैं। पुलिस महकमे में लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में तैनाती से कार्यप्रणाली, स्थानीय प्रभाव और निष्पक्षता को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर तबादले प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि जारी सूची को लेकर विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। कई थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित कर्मचारियों के बीच संभावित तबादलों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अंतिम तबादला आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूची सामने आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि विभाग में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन-कौन कर्मचारी नई पोस्टिंग पाएंगे और किन थाना-चौकियों में बदलाव होगा।

Singrauli, Singrauli | Jun 2, 2026