घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा की कोयला खदान के आसपास तेंदुए का मूवमेंट, कर्मचारियों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
पाथाखेड़ा की कोयला खदान के आसपास तेंदुए का मूवमेंट बनी हुई है। कर्मचारियों ने तेंदुए का वीडियो बनाया है। रविवार को तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। पर्यावरणविद आदिल खान ने बताया कि पाथाखेड़ा की कोयला खदान के आसपास तेंदुए का मूवमेंट बनी हुई है। कोयला खदान में काम करने जा रहे कर्मचारी एवं अधिकारियों ने कोयला खदान जाने के रास्ते में तेंदुए को बैठा देखा।