घोड़ाडोंगरी: भोगईखापा गांव में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, चोपना पुलिस जांच में जुटी
भोगईखापा गांव में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चोपना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12बजे का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार भोगईखापा गांव में मुकेश धुर्वे 32 साल ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।