घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान के पास 2 बाइक की हुई भिड़त, 3 लोग हुए घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के फुलगोहान के पास शुक्रवार दोपहर 3 बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार 3लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फुलगोहान के पास 2बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में मलसिवनी गांव निवासी जसपाल उइके एवं खारागोंदी गांव निवासी कमलेश इवने और सविता इवने घायल हो गए।