घोड़ाडोंगरी: जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर आयोजित की गई बैठक
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में गुरुवार को टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान टीबी फ्री पंचायत के लिए पंचायत के बजट का इस्तेमाल किया जा सकेगा इसको लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही टीबी मित्र एवं टीबी की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर भी चर्चा की गई।