घोड़ाडोंगरी: पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा, पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डाहत सहित जनप्रतिनिधि ने पौधारोपण किया। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डाहत ने बताया कि शासन के निर्देश पर पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया।