घोड़ाडोंगरी: चारगांव में युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में किया गया जिला अस्पताल रेफर
घोड़ाडोंगरी तहसील के चारगांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक युवक ने जहर खाया लिया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चारगांव में इंद्रकुमार कवडे ने अज्ञात कारणों से जहर खाया लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई।