आज उत्तराखंड क्रांति दल के कीर्तिनगर ब्लॉक कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं वरिष्ठजनों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक श्री पूरन सिंह कठैत जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी यह जनशक्ति और साथियों का उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि क्षेत्र और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों और शासन से त्रस्त हो चुकी है और अब उत्तराखंड के हितों की मजबूत आवाज़ उत्तराखंड क्रांति दल की ओर उम्मीद और विश्वास के साथ देख रही है।
यह विश्वास हमारे लिए केवल उत्साह नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जनसरोकारों के लिए संघर्ष को और मजबूती से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी है।
आपका विश्वास, हमारा संकल्प।
उत्तराखंड के हितों की लड़ाई जारी रहेगी।
जय उत्तराखंड जय यूकेडी
www.ourukd.in
#UKD #यूकेडी #ourukd #UKD2027 #उत्तराखंड #uttarakhand #uttarakhandnews #ashishnegiukd #highlight #viral #facebookpost