हमीरपुर: हमीरपुर में ऑपरेशन दहन के तहत 22.89 लाख रुपये के मादक पदार्थ किए गए नष्ट
उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत हमीरपुर पुलिस ने जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण कराया। जनपद के थाना कोतवाली नगर, मुस्करा और सुमेरपुर से संबंधित चार अभियोगों में न्यायालय के आदेश के बाद 44 किलो 500 ग्राम गांजा और 128 ग्राम नाइट्राजेपाम नष्ट किया गया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 22