बेगूसराय: बलिया में पानी टंकी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक विवाहिता, उपचार के दौरान हुई मौत
बेगूसराय में एक बार फिर एक विवाहिता को हाइवे पर उस वक्त रफ्तार की भेंट चढ़कर अपनी जान गंवानी पड़ी जब वह डॉक्टर के यहां भर्ती अपने बीमार परिजनों से मिलने जा रहे थे. तभी एक तेज गति से जा रहे बाइक ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दी और इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में भूचाल जैसी स्थिति बन गई हैं.