बेगूसराय: डाकबंगला रोड में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अतिक्रमित सामानों को किया जप्त
डाकबंगला रोड में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान अतिक्रमित सामानों को जप्त किया गया. जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमित दुकानों को हटाया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं जाममुक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी फुटकर दुकानदारों से अपील किया कि सड़क को अतिक्रमित नहीं करें.