बेगूसराय: अतिक्रमण हटाने को लेकर आश्रय स्थल में मेयर ने की प्रेसवार्ता, कहा- फुटकर दुकानदारों के लिए बनाया जाएगा वेंडिंग जोन
अतिक्रमण हटाने को लेकर आश्रय स्थल में मेयर पिंकी देवी ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि फुटकर दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, साफ एवं जाममुक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है. फुटकर दुकानदारों को वेंडिंग जोन में बसाने का काम किया जाएगा.