बेगूसराय: नगर थाना की पुलिस ने NH-31 जेल गेट के निकट ट्रक से 1,296 लीटर अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नगर थाना की पुलिस ने जेल गेट एनएच- 31 के निकट एक ट्रक से 1,296 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर जेल गेट के पास अवैध शराब के साथ शराब 02 कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है.