बरेली: बरेली के करहैया कला में ₹2.34 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी 45 दिन से फरार, पीड़ित ने दी आत्महत्या की चेतावनी
रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम करहैया कला (एनएच-45) में बन रही शुगर मिल से जुड़ा बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है। मिल मालिक अनिल रघुवंशी ने छिंदवाड़ा निवासी लोहा सप्लायर रिजवान उर्फ इमरान खान पर 2 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की ठगी का आरोप लगाया है।