राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
बड़वानी 20 जून 2026/ विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ.राहुल कांबले दुबारा मिजल्स एवम तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जानकारी दी गई । डॉ.कांबले ने मिजल्स के मामलों की ब्लाकवार जानकारी प्रदान कर आगामी पल्स पोलियो के लिए कार्य योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । जिले में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 से 30 जून को किया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी । उक्त कार्यशाला में नवागत सीएमएचओ डॉ.जयपाल सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अतुल राठौर सभी विकास खंडों बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम, बीआईआई उपस्थित थे ।
#JansamparkMP
#badwani
31 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026