सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी
मोतीनगर थाना क्षेत्र के बल्लभनगर वार्ड स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान के दरवाजों पर लगे ताले तोड़कर घर में घुसे और सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।