सागर नगर: रंग पंचमी पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी फाग गीतों पर झूमे, गुलाल उड़ाकर मनाया त्योहार
पांच दिवसीय रंगोत्सव का पर्व आज रंग पंचमी पर समाप्त हुआ।बुधवार को रंग पंचमी पर शहर में काफी उत्साह देखने को मिला एवं युवा अबीर गुलाल में रंगे हुए नजर आए, तो वही जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी खूब रंग गुलाल उड़ाया। दोपहर 1 बजे से सराफा बाजार में सर्राफा एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शामिल हुए।