सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में नरसिंहपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा को पिकअप वाहन ने टक्कर मारी
मकरोनिया थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सवारी को लेकर जा रहे ई-रिक्शा को पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें चालक और सवारी को गंभीर चोटें आई। जिन्हें बीएमसी में भर्ती कराया गया है। पिकअप वाहन मेडिकल वेस्ट लेकर जा रहा था पिकअप वाहन चालक शराब के नशे में था वही हादसे के बाद पिकअप चालक भाग गया।