सागर नगर: रंग पंचमी पर श्री देव अटल बिहारी जी मंदिर में फूलों के रंग से बिहारी जी संग गोपियों ने होली खेली
रंग पंचमी के दिन शहर में जमकर अबीर गुलाल उड़ रही थी तो वहीं भगवान संग होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में भक्त बड़ा बाजार स्थित बिहारी जी मंदिर पहुंचे। यहां हर साल फूलों के रंग से होली खेली जाती है। यहां पहले रंग भगवान कृष्ण को अर्पित किया गया और फिर वही रंग पिचकारी और जग में भरकर भक्तों पर उडेला गया,रंग में रंगने हर कोई आतुर दिखा।