सागर नगर: मुवीनपुरा निवासी युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
कैन्ट थाना में आने वाले मुवीनपुरा निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजन उसे फांसी के फंदे से उतारकर अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है ।