सागर नगर: सागर में रंगपंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने रंग गुलाल उड़ाया
शहर सहित ग्रामीण अंचलों में रंग पंचमी का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चे हाथों में रंग गुलाल लेकर एक दूसरे को लगाते हुए नजर आए तो वहीं दोपहर 12 बजे के बाद युवा बुजुर्ग और महिलाओं ने भी जमकर होली खेली,सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंग उत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी इस दौरान जगह-जगह फाग गीतो पर लोग नाचते झूमते नजर आए।