मुरैना नगर: शासकीय MLB कन्या स्कूल में लैब सहायक पर गंभीर आरोप, परिजन व छात्राएं प्राथमिकी दर्ज कराने कोतवाली पहुंचीं
मुरैना के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में लैब सहायक आशीष दोनेरिया पर आधा दर्जन से अधिक छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं।छात्राओं का आरोप है कि उन्हें गलत नजरों से देखा, अभद्र भाषा में बात की और कपड़ों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। शुक्रवार को छात्राएं परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर FIR दर्ज करने की मांग की है।