घाटमपुर: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
घाटमपुर के जगन्नाथपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने मंगलवार रात 10:00 बजे बताया घायल युवक की पहचान कुष्मांडा नगर निवासी विशाल के रूप में हुई है। विशाल जगन्नाथपुर गांव के पास स्थित अपने प्लॉट से साइकिल से वापस लौट रहा था, इस दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी।