गिरिडीह: डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पल्स पोलियो अभियान के जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की
डीसी ऑफिस सभागार में गुरुवार को 12 बजे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई।यहां संस्थागत प्रसव, कुपोषण उपचार केंद्र, ANC आदि के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में आगामी 8 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तैयारियों की समीक्षा की गई ।