प्रतापगढ़: सोनाही गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से 16 वर्षीय किशोरी लापता, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सोनाही गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से 16 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ राज्य के सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सालिहा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक अपने परिवार के साथ रोजी-रोटी