गरोठ: जनकल्याण शिविर में 500 से अधिक आवेदन पंजीकृत, हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र
गरोठ। नगर परिषद गरोठ द्वारा मंगलवार को बोलिया रोड स्थित पीपली चौक पर जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए,