पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय ‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी का शानदार समापन अभूतपूर्व जनसैलाब के बीच हुआ। प्रदर्शनी का आयोजन सांसद कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में फ्रेंड्स एक्जिबिशन एंड प्रमोशन (दिल्ली) एवं लेडीज सर्कल इंडिया के सहयोग से किया गया।समापन समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।