लखीसराय: जिले के साइबर थाना पुलिस ने सरकारी योजनाओं में ठगी के मामले में एक व्यक्ति को जेल भेजा
जिले के साइबर थाना पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति शनिवार की दोपहर 2:10 के अनुसार साइबर थाना पुलिस ने सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने के मामले में ठगी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नंदनामा गांव निवासी उमेश तांती के पुत्र ललन कुमार तांती बताया जा रहा। जिसे जेल भेजा गया है।