लखीसराय: डीएम की अध्यक्षता में अपार आई कार्ड निर्माण पर बैठक, जिला मुख्यालय परिसर में आयोजित
जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में शनिवार के दोपहर 3:00 बजे डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिले के सभी माध्यमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक एवं निजी स्कूल के संचालक के अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अपार आई का निर्माण कार्ड में पुर्ण सहयोग देने को लेकर बैठक में मौजूद लोगों को दिशा निर्देश दिया गया।